पत्रकार राजकुमार यादव, इंदौर MIG थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कुल 34 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, अड़ी बाजी एवं मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल है
पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में, डीसीपी जोन-2 श्री अमन सिंह राठौड़ एवं एडीसीपी श्री अमरेंद्र सिंह के निर्देशन में फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में एसीपी परदेशीपुरा श्रीमती हिमानी मिश्रा तथा थाना प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह गुर्जर के नेतृत्व में थाना एमआईजी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 2 कुख्यात वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना एमआईजी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार गुंडों, बदमाशों एवं फरार आरोपियों की चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत कल देर रात पुलिस टीम ने दबिश देकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया
पहला है विकास उर्फ साईराम पिता मनोहर गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी 331, छोटी भमोरी, इंदौर। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
दूसरा रिजवान उर्फ सिद्धू पिता निजाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी नया बसेरा, छोटी खजरानी, इंदौर। आरोपी के विरुद्ध धारा 399, 402 आईपीसी के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
रिजवान उर्फ सिद्धू : आरोपी के विरुद्ध कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखना, अड़ीबाजी एवं साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। गिरफ्तार वारंटी रिजवान उर्फ रिज्जू कुख्यात आरोपी सलमान लाला का भाई है।
विकास उर्फ साईराम : आरोपी के विरुद्ध कुल 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें अड़ीबाजी, मारपीट, अवैध हथियार रखना, अवैध शराब रखना एवं अन्य अपराध शामिल हैं।
थाना एमआईजी पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चौबे, प्रवीण एवं आरक्षक कपिल की सराहनीय भूमिका रही।
राजकुमार यादव इंदौर
Rtv Bharat Social Media Network Rtv Bharat Social Media Network