Breaking News

इंदौर नगर निगम का टैक्स बढ़ोतरी फिलहाल स्थगित !

इंदौर में नगरीय निकाय टैक्स में बढ़ोतरी को फिलहाल सरकार ने स्थगित कर दिया है। इस माममें में मंत्री तुलसी सिलावट ने रेसीडेंसी कोठी पर की यह घोषणा की। दरअसल इंदौर पर लगाए गए नगर निगम के टेक्स के चौतरफा विरोध के बाद महज 24 घंटे के भीतर सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा । हालांकि फिलहाल इस टैक्स को सिर्फ स्थगित किया गया है। रेसीडेंसी कोठी पर हुई इस बैठक में बीजेपी सांसद शंकर लालवानी विधायक महेंद्र हार्डिया और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी मौजूद रहे। मंत्री सिलावट बोलें की नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से चर्चा के बाद यह टैक्स फिलहाल स्थगित किया गया है। फिलहाल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

About mp01admin

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us