Breaking News

अर्पण नर्सिंग होम सील, दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए ।।

कोरोना संक्रमण का शिकार अब इंदौर के ग्रीन जोन का एक और अस्पताल हो गया है।। जिसके चलते उसे सील किया गया है।। दरअसल अस्पताल में कार्यरत 2 डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं ।। दरअसल मामला राजवाड़ा क्षेत्र के अर्पण नर्सिंग होम से जुड़ा है।। जहां अस्पताल में कार्यरत 2 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।। इसके बाद इलाके के नोडल अधिकारी ने अस्पताल को सीलकर यहां मौजूद अन्य मेडिकल स्टाफ और मरीजों की सैंपलिंग की है।। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है ।।वहीं अस्पताल से जुड़े लोगों को बड़े पैमाने पर क्वॉरेंटाइन भी किया जा रहा है ।।दरअसल इलाके में पहले से एक मरीज करना पॉजिटिव है ,लेकिन निजी क्षेत्र के ग्रीन केटेगरी में आने वाले अर्पण नर्सिंग होम में दो डॉक्टरों का कोरोना वायरस की चपेट में आना एक बार फिर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है ।।क्योंकि प्रशासन अब इन डॉक्टरों के संपर्क में आए लोगों की केस हिस्ट्री ढूंढने में जुटा है।। ताकि सही समय पर लोगों का पता कर कोरोना की चेन को ब्रेक किया जा सके।।

About mp01admin

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us