Breaking News

बीजेपी नेता ने लाइसेंसी रायफल से की गोली मारकर की आत्महत्या

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ग्वालियर के बंशीपुरा तेल मिल के पास भाजपा नेता नरेंद्र सिंह राजपूत ने सोमवार की रात को कमरे में स्वयं को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घरवालों को मंगलवार की सुबह शव खून में लथपथ हालत में शव बेड पर पड़ा मिला। बिस्तर पर ही बंदूक पड़ी थी। भाजपा नेता के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को बिस्तर पर रायफल तो मिल गईं, लेकिन चला हुआ कारतूस नही मिला है। शुरुआती जांच में 55 साल के नरेंद्र सिंह की आत्महत्या का कारण पता नही चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के दौरान पुलिस के सामने घटना से जुड़े कई अहम सवाल है। जिसकों लेकर पुलिस परिजन और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

About mp01admin

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us