Breaking News

केंद्रीय उड़ान मंत्री इंदौर में रथ पर निकालेंगे 18 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा ।

इंदौर केंद्रीय उद्यान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता का आशीर्वाद बटोरे निकलेंगे। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया जीपीओ चौराहे से रथ में सवार होकर करीब 18 किलोमीटर इंदौर शहर का भ्रमण करेंगे।

इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के तमाम चौराहों से गुजरेंगे जहां उनके स्वागत के लिए करीब 500 मंच बनाए गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत भी किया जाएगा।

भाजपा में शामिल होने के बाद संभवत ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंदौर की यह पहली जन आशीर्वाद यात्रा होगी। जिसे इतने बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया है । यात्रा को पूरा करने में करीब 7 घंटे लगेंगे। जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं ने जमकर तैयारियां की हैं।

इंदौर के ज्यादातर चौराहों पर होगा ट्रैफिक बाधित

7 घंटे की रथ यात्रा करीब 18 किलोमीटर के रास्ते से गुजरेगी जिसमें इंदौर के अधिकांश प्रमुख चौराहे शामिल है जिसको लेकर शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है इसलिए आज लोगों को शहर में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है

About mp01admin

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us