Breaking News

दवा बाजार बंद करने की चेतावनी इंदौर में लाकडाउन के नाम पर दवा व्यपारी एवं कर्मचारीयो से दुर्व्यवहार…

इंदौर शहर में लागू टोटल लाकडाउन के साथ किराना और फल-सब्जी के विक्रय पर रोक लगाने का कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने आपदा प्रबंधन समिति के नाम पर थोपे गए कलेक्टर के फैसले को मनमाना करार दिया।

सड़क पर जारी पुलिस के दुर्व्यवहार के खिलाफ उन्होंने दवा बाजार पूरी तरह बंद करने की चेतावनी भी दी है। दोनों नेताओं ने कहा, अगर आपदा प्रबंधन समिति को फल-सब्जी और किराना बंद करना था, तो पहले सूचना देनी थी।

बाकलीवाल ने कहा, पुलिस ने दवा व्यापारियों एवं कर्मचारियों को रास्ते मे रोक कर बदसलूकी की। दुकान पर काम करने आ रहे कर्मचारियों को ड्रग लाइसेंस की फोटोकापी और पत्र दिया गया था।

फिर भी पुलिस जवानों ने अस्थाई जेल भेज दिया। कोरोना के नाम पर अब पुलिस और प्रशासन की दादागिरी चल रही है। ऐसा ही रहा तो थोक दवा बाजार के व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए लाकडाउन कर देंगे।

About adminraj

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us