Breaking News

संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने रात दिन एक किया और नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया आज कर दी पूरी।

कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में आज से मेडिकल का एक नया हरावल दस्ता तैयार हो रहा है। संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने दिन रात एक कर MGM कॉलेज इंदौर और मेडिकल कॉलेज खंडवा में नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करा दी है। आज सायंकाल 6 बजे MGM मेडिकल कॉलेज में प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट और संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा नव चयनित नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इन दोनों मेडिकल कॉलेज में लगभग 229 नर्सों की नियुक्ति की जा रही है संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने बताया है कि इन सभी नर्सों को कोविड हास्पिटल में सेवा का अवसर मिलेगा। विगत 26 अप्रैल को MP ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा कराई गई थी और रिकॉर्ड समय में इन्हें प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये जा रहे हैं।

About mp01admin

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us