Breaking News

10 प्रभावित देशों में भारत की स्थिति सबसे ज्यादा खराब ।

कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोतरी जारी है। कहीं पर दूसरी तो कही पर तीसरी लहर चल रही है। हालांकि कई देशों में इसकी रफ्तार कम हुई है, लेकिन भारत में हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। जॉन्स हॉपकिन्स कोरोनावायरस संसाधन केंद्र के मुताबिक कोरोना के दैनिक मामलों में 10 प्रभावित देशों में भारत की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। भारत में कोरोना संक्रमण के नए केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में एक दिन में करीब पौने चार लाख तक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भारत के बाद दूसरे स्थान पर कोलंबिया है। यहां के भी हालात खराब हैं। भारत हर पहलू से दुनिया के प्रभावित 10 देशों में खराब स्थिति में है। 28 अप्रैल को दुनिया के 43% कोरोनो संक्रमण के नए मामले सिर्फ भारत में दर्ज किए गए हैं, यह आंकड़े खौफनाक और चिंता में डालने वाले हैं। देश में एक्टिव केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। साप्ताहिक औसत पॉजिटिव दर में भी इजाफा हो रहा है। राज्य सरकारों पर सही आंकड़े छिपाने के आरोप भी लग रहे हैं।

About mp01admin

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us