Breaking News

कोरोना वायरस की समाप्ति और उस के प्रकोप से बचने के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में हो रहे हैं महारुद्र महामृत्युंजय जाप।

कोरोना के भी ‘काल’ राजा महाकाल के दरबार में महारूद्र महामृत्युंजय अनुष्ठान जारी है। मंत्रों के सवा लाख जाप। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना को खत्म करने के लिए अनुष्ठान चल रहा है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर यहां महारूद्र महामृत्युंजय अनुष्ठान के तहत मंत्र का सवा लाख बार जाप किया जा रहा है। मान्यता है कि महाकाल ही इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

कोरोना महामारी के निवारण के लिए ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में एकादश अतिरुद्र अभिषेकात्मक महामृत्युंजय अनुष्ठान किया जा रहा है। विश्व कल्याण के लिए आयोजित अतिरुद्र अनुष्ठान में मंदिर के पुजारी पुरोहित काल के अधिपति देव महाकाल से कोरोना संक्रमण समाप्त करने की प्रार्थना कर रहे हैं।

About mp01admin

Check Also

वोट के बदले नोट हर घर में बटेंगे पांच हजार रूपए, जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है की दतिया उप चुनाव में हर घर …

Contact Us